• Fri. Mar 20th, 2026

दहेज प्रताड़ना से विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

admin's avatar

Byadmin

Sep 5, 2025

 

बड़कागांव। थाना क्षेत्र के हरली गांव में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,हरली गांव निवासी नेहा कुमारी (24 वर्ष) पत्नी टिकेश्वर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे योजनाबद्ध हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।मृतका के भाई कौशल कुमार ने बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि 04 सितंबर की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन की तबीयत बिगड़ गई है। जब वे परिजनों संग घर पहुंचे तो देखा कि नेहा मृत पड़ी थी। गले और शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट थे।आवेदन में मृतका के पति टिकेश्वर कुमार, ससुर जितन महतो, सास किसनी देवी, टिकेश्वर के जीजा पिंटू कुमार,मौसा धिरंजन महतो तथा मौसी समेत अन्य परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित परिजनों का कहना है कि शादी वर्ष 2021 में हुई थी और तभी से दहेज को लेकर विवाद चल रहा था। पिछले छह माह से नेहा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।नेहा कुमारी अपने पीछे तीन वर्ष की एक बेटी और आठ माह के बेटे को छोड़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *