
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर – दहेज में गाड़ी और एसी की की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या किए जाने की सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी राजू सिंह ने इसी वर्ष 1मार्च 25 को अपनी बच्ची ज्योति की शादी माली थाना क्षेत्र के बगाही गांव निवासी बिनोद सिंह के पुत्र चंदन कुमार उर्फ रविरंजन कुमार से किए थे और शादी में अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज भी दिए थे।उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ज्योति के ससुराल वालों द्वारा दहेज में गाड़ी और एसी की अतिरिक्त मांग किया जाने लगा जिसको लेकर लड़की को प्रताड़ित किया जाता था।लड़की के पिता द्वारा बताया गया कि 24 अगस्त 2025 को लड़का और लड़का के पिता दोनों मेरे घर आए और मेरी बच्ची का विदाई करने के लिए कहने लगे जिस पर हम लोगों ने कहा कि आज रविवार है और भादो मास भी चल रहा है इसमें विदाई करना अशुभ माना जाता है काफी समझाने बुझाने के बाद भी उन लोग नहीं माने और लड़की को बिदाई कराकर ले गए।वहीं बिदाई के कुछ ही घंटों बाद ज्योति के ससुराल के आसपास के लोगों के द्वारा सूचना मिला कि आपकी बेटी का हत्या हो गई है ।मिली जानकारी के अनुसार लड़का पक्ष औरंगाबाद जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर वार्ड नंबर 4 में अपने आवास में रहते है। बताया गया कि हत्या की वारदात औरंगाबाद स्थित आवास पर ही हुई है।हत्या की सूचना के तुरंत बाद बाद लड़की के पिता और कुछ गांव के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि बच्ची का शव घर के बरामदे में एक कपड़ा से ढक कर रखा हुआ है और घर के सभी लोग फरार हैं।इसके बाद लड़की के पिता ने नगर थाना को सूचना किया ।सूचना के बाद नगर थाना घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया । मामले में मृतका के पिता राजू सिंह के द्वारा नगर थाना औरंगाबाद में प्राथमिक दर्ज कराया गया है जिसमें मृतिका के पति चंदन कुमार उर्फ रविरंजन कुमार मृतिका के ससुर विनोद सिंह, सास सतवंती देवी,देवर कुंदन कुमार के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
