• Sun. Feb 15th, 2026

दधपा पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम को मिला अपार जनसमर्थन

admin's avatar

Byadmin

Nov 8, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

कुटुंबा (औरंगाबाद), आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में दधपा पंचायत के झरहा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम के पक्ष में ग्रामीणों ने जोरदार समर्थन जताया।

ग्रामीणों ने राजेश राम का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया। इस दौरान आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष, महिलाएं और युवा मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीबों, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज़ रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि विकास और समानता की राह को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस को समर्थन दें।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि झरहा गांव और आसपास के क्षेत्रों के उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि वे इस बार भी राजेश राम को भारी मतों से जिताने का आवाज बुलंद किया।

सभा के दौरान कांग्रेस समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। लोग “राजेश राम जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी अमर रहे” के नारों से माहौल गुंजायमान करते रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *