चाईबासा : सदर बाजार , चाईबासा मार्ग में बुधवार को एक्सिस बैंक का किसी कारणवश एक एटीएम कार्ड गिरा हुआ मिला। उल्लेखित मार्ग पर गिरे हुए एटीएम कार्ड पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर पड़ी तो उन्होंने सामाजिक सरोकार की भावना को चरितार्थ करते हुए पहले अपने स्तर से खोजबीन करने का काफी प्रयास किया किंतु कुछ पता नहीं चलने की स्थिति में

crescent ad

त्रिशानु राय ने सुरक्षा के दृष्टिगत एटीएम कार्ड को एक्सिस बैंक , चाईबासा के शाखा प्रबंधक विभुती नारायण कौंडिल को सौंप दिया है। तदोपरांत शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक के तकनीकी सहायता से खाता धारक विश्वनाथ पिंगुआ जो कि मझगांव के स्थानीय निवासी है ,

उन्हें फोन कर एटीएम कार्ड के संदर्भ में सूचित कर दिया गया है साथ ही उन्होंने इसके लिए आभार व्यक्त किया है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

admin's avatar

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *