
चाईबासा : एक असहाय अज्ञात विक्षिप्त वृद्ध व्यक्ति , उम्र : लगभग 60-65 वर्ष कही से भटक कर चाईबासा पहुँच गया था । मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है , जो कि अपने पैरों पर चलने में भी असमर्थ है। किसी तरह से खुद को घसीट- घसीट कर ही शहरी तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों में ही दिन-रात गुजारते थे , जो कि अत्यंत पीड़ादायक है।

घर तथा परिजनों के नहीं रहने की स्थिति में स्थानीय लोग तथा राहगीरों द्वारा प्रदान किए गए खाद्य सामग्री को खाकर ही जीवन यापन करते है। अपना दैनिक क्रिया भी वह उसी स्थिति में करते है। उनके शरीर में भी जख्म ,

संक्रमण आदि है, जिसे चिकित्सा की नितांत आवश्यकता था, दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण वह एक स्थान पर स्थायी रूप से रहते भी नहीं है। कोई परिजन नहीं रहने और विक्षिप्त होने की स्थिति में सदर अस्पताल , चाईबासा में भी उनका चिकित्सा संभव नहीं है इससे अन्य ईलाजरत मरीजों के भी संक्रमित होने की भय बना रहता है। सड़क में भी भारी वाहनों द्वारा विशेषकर रात्रि के वक्त में कुचल दिए जाने का डर हमेशा बना रहता है।
मामले पर मानवीय संवेदनाओं के आधार पर संज्ञान लेते हुए प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए पत्र लिखकर असहाय विक्षिप्त वृद्ध व्यक्ति को रिनपास कांके , राँची में समुचित ईलाज हेतु अनुशंसा किए जाने का अनुरोध किया था।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी , चाईबासा द्वारा किए गए अनुशंसा के आलोक में बुधवार सुबह त्रिशानु राय के मौजूदगी में उल्लेखित वृद्ध को बड़ी बाजार स्थित गणेश मंदिर चौक से रिनपास कांके, राँची के लिए सदर अस्पताल चाईबासा के एम्बुलेंस से सहिया तथा कर्मियों को साथ में भेजा गया। वहीं त्रिशानु राय ने जिला प्रशासन ,
डालसा तथा सदर अस्पताल , चाईबासा प्रबंधन के प्रति हृदयतल से आभार व्यक्त किया है। मौके पर सहिया पार्वती बारी ,पीएलवी सूरज कुमार ठाकुर , सदर अस्पताल कर्मी नियाज अहमद , निखिल कारवा , साधु चरण बोदरा , कार्तिक कारवा , स्थानीय मो०शाकिर आदि मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
