• Wed. Feb 11th, 2026

तेतरिया घाट से 105 लीटर देशी शराब जब्त, कारोबारी फरार

admin's avatar

Byadmin

Feb 7, 2026

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर (औरंगाबाद)।

नवीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया घाट के सोन नदी किनारे से कुल 105 लीटर देशी शराब जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया, हालांकि कारोबारी पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार होने में सफल रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीनगर थाना पुलिस को सोन नदी के तेतरिया घाट क्षेत्र में अवैध रूप से देशी शराब के भंडारण व तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान नदी किनारे छुपाकर रखी गई 105 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

इस छापेमारी अभियान में एएसआई विकास राज, एएसआई रूपकमल सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस बल की मौजूदगी देख कारोबारी मौके से फरार हो गए।

थानाध्यक्ष के प्रभार में रहे एसआई सुमित कुमार ने बताया कि जब्त शराब के संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार शराब कारोबारियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *