• Tue. Mar 24th, 2026

डैफोडिल्स ,करकेंद में गुलाब देकर छात्र-छात्राओ को स्वागत किया गया।

admin's avatar

Byadmin

Mar 24, 2026

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। मंगलवार को डैफोडिल्स एकेडमी करकेन्द बाजार में वग॔ षष्ठम से वर्ग नवम तक के लगभग 110 छात्र-छात्राओं को नए सत्र (सत्र-2026-27) के प्रथम दिन अत्यंत हर्षोलास के साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय शिक्षिका सुमन सिंह एवं मिताली चटर्जी द्वारा माता वागेश्वरी की वंदना तथा स्वागत -गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

तत्पश्चात विद्यालय के संस्थापक महान शिक्षाविद स्वर्गीय चंडी चरण बनर्जी (चंडी सर) गणित शिक्षक पुटकी उच्च विद्यालय, पुटकी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। वहीं विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने सभी विद्यार्थियो के उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं की

इस हर्षमय मौके पर उपस्थित छात्र- छात्राओं को गुलाब का फूल चॉकलेट तथा अल्पाहार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

और उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बारी -बारी से छात्र-छात्राओं को आशीर्वचनों के माध्यम से उज्जवल एवं सुखद भविष्य की मंगलकामना की। वहीं विद्यालय के प्राचार्य माननीय श्री तापस बनर्जी ने अपने सारगर्भित एवं ओजस्वी संबोधन में उपस्थित विद्यार्थियो को अनुशासन, विनम्रता एवं अध्ययनशीलता का संदेश प्रेषित किया ।कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *