
बोकारो थर्मल

गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव एवं भाजपा नेता भैरव महतो ने बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट में कार्य करने वाले एएमसी-एआरसी मजदूरों सहित विभिन्न कंपनियों में कार्य करने वाले मजदूरों के गेट पास निमार्ण एवं गेट पास नवीकरण में पुलिस वेरिफिकेशन की अनिवार्यता को बंद करवाने की मांग रविवार को एक विज्ञप्ति के माध्यम से किया है।

सांसद प्रतिनिधि का कहना था कि पावर प्लांट में कार्य करने वाली कंपनियों में स्थानीय एवं विस्थापित मजदूर विगत् कई वर्षों से कार्यरत हैं। कार्य करने को लेकर गेट पास निर्माण के पूर्व सभी मजदूरों को स्थानीय थाना से पुलिस वेरिफिकेशन करवाने को कहा जाता है। बिना पुलिस वेरिफिकेशन को मजदूर का गेट पास प्रबंधन एवं सीआईएसएफ के द्वारा नहीं बनाया जाता है।
पुलिस वेरिफिकेशन में मजदूरों को स्थानीय थाना में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजदूर पुलिस वेरिफिकेशन के लिए एक सप्ताह से दस दिन तक थाना का चक्कर काटने को विवश रहते हैं। गेट पास नवीकरण में वेरिफिकेशन को लेकर किये जाने वाले विलंब में मजदूर डयूटी नहीं जा पाते हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
सासंद प्रतिनिधि ने कहा कि गेट पास नवीकरण को लेकर वेरिफिकेशन में एसआर इलेक्ट्रिकल एवं टेक्नो के मजदूर थाना का विगत् एक सप्ताह से चक्कर लगाने को विवश हैं, बावजूद उनका वेरिफिकेशन नहीं हो रहा है। उक्त सभी मजदूर सोमवार से बिना गेट पास के पावर प्लांट में डयूटी करने में असमर्थ होंगे। सांसद प्रतिनिधि ने वेरिफिकेशन में होने वाले विलंब को देखते हुए डीवीसी प्रबंधन से सभी मजदूरों के पुलिस वेरिफिकेशन का कार्य कार्यरत संवेदक के द्वारा करवाने की मांग की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
