

कोनार/बोकारो-

डीवीसी कोनार क्षेत्र में शुक्रवार को सीएसआर कार्यालय परिसर में महिलाओं के लिए कौशल विकास जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना रहा।
शिविर का उद्घाटन पूर्व मुखिया मनोज गंजू, शर्मिला देवी एवं लक्ष्मी देवी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रशिक्षकों ने महिलाओं को स्वरोजगार से संबंधित जानकारी दी और उन्हें छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
एनजीओ “एक कदम न्यास” की ओर से सौंदर्य प्रशिक्षण, मशरूम उत्पादन तथा बांस से बने उत्पादों के निर्माण एवं विपणन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर रांची से आईं संजोती देवी, संस्था की प्रतिनिधि शर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी तथा ब्यूटी ट्रेनर सुनीता कुमारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और समाज में अपनी पहचान बना सकें।
इस जागरूकता शिविर में लगभग 30 महिलाओं ने भाग लिया और प्रशिक्षण के प्रति उत्साह दिखाया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
