
बोकारो ।

डीवीसी कोनार के असैनिक विभाग में कार्यरत कार्यालय सहायक कारू सिंह का आज दोपहर डीवीसी बीटीपीएस अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से डीवीसी परिवार तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कारू सिंह अपने कार्य के प्रति समर्पित और सरल स्वभाव के कर्मी माने जाते थे।

वे अभी सेवा में थे और उनका सेवाकाल अभी शेष था। उनके असामयिक निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। सहकर्मियों ने बताया कि वे मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे, जो अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते थे। वे ज़मानीजारा ग्राम के निवासी थे। अपने पीछे वे एक पुत्र और पांच पुत्रियां छोड़ गए हैं,
जिनमें से दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है। उनकी पत्नी का निधन कोविड काल के दौरान हो गया था। परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा था, ऐसे में उनके निधन से परिजनों पर एक और बड़ा आघात लगा है। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
इस दुःख की घड़ी में डीवीसी कोनार के परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह, प्रबंधक गोपाल महतो, चंदन कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, सुनील कुमार, राउतु सोरेन, राकेश कुमार, राकेश भास्कर, गोपाल प्रसाद, मोदी और कोनार वासी प्रमोद कुमार, बैजनाथ, चुन्नू झा आदि ने शोक व्यक्त किया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
