• Sun. Apr 12th, 2026

डीएवी कथारा के चार एनसीसी कैडेट्स का शूटिंग ट्रायल में हुआ चयन

admin's avatar

Byadmin

Apr 12, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

22 झारखंड बटालियन हजारीबाग एनसीसी के आर्मी विंग के द्वारा शनिवार को आयोजित शूटिंग ट्रायल में डीएवी कथारा के चार प्रतिभाशाली कैडेट्स का चयन हुआ। इस चयन प्रक्रिया में झारखंड के विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। सबको कड़ी टक्कर देते हुए। कक्षा नवम के कैडेट्स नव्या अंबिका, अनन्या, रितेश एवं तेजस सिंह ने अपना स्थान सुनिश्चित किया।

विद्यालय से एनसीसी आर्मी विंग के 15 कैडेट्स इस चयन प्रक्रिया में शामिल हुए थे। चुने गए कैडेट्स अत्यंत प्रतिष्ठित ‘थल सैनिक कैंप’ में शिरकत करेंगे। वहां उन्हें भारत के जांबाज थल सैनिकों के द्वारा शूटिंग के गुर सिखाए जाएंगे। विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ.जीएन खान ने कैडेट्स की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में भारतीय सैनिकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करना वाकई काबिले तारीफ है। उन्हें यह उपलब्धि एनसीसी में शामिल होने के कारण ही मिली। एनसीसी न केवल देशभक्ति एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाता है बल्कि सुरक्षा क्षेत्र में भविष्य गढ़ने की संभावनाओं को भी निखारता है। प्राचार्य महोदय ने विश्वास जताया कि जिस प्रकार इन कैडेट्स ने विद्यालय का मान बढ़ाया है।

उसी प्रकार यह आगे चलकर देश का नाम भी रोशन करेंगे। उन्होंने आर्मी विंग के सीटीओ शिव प्रकाश सिंह को भी शुभकामनाएं दीं एवं उनकी मेहनत को सराहा। ज्ञात हो कि विद्यालय में एनसीसी के आर्मी तथा नेवेल दोनों शाखाओं का संचालन हो रहा है।विद्यालय के कैडेट्स जहां जाते हैं। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर ही आते हैं। कैडेट्स की इस सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार ने हर्ष जताया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *