• Mon. Mar 2nd, 2026

डीएमएफटी की बैठक में गूंजी बड़कागांव और केरेडारी की जनसमस्याएं

admin's avatar

Byadmin

Mar 2, 2026

 

हजारीबाग नया समाहरणालय सभा कक्ष में जिला उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की न्यास परिषद की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बड़कागांव विधायक का रोशन लाल चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में विकास योजनाओं और खनन प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को पुरजोर तरीके से अधिकारियों के समकक्ष बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नवनिर्मित पुस्तकालय का मुद्दा

उठाते हुए कहा कि भवन तैयार है, लेकिन संसाधनों के अभाव में विद्यार्थी इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पुस्तकालय के लिए आवश्यक फर्नीचर, पुस्तकें और अन्य सामग्रियां अविलंब उपलब्ध कराकर इसे सुचारू रूप से संचालित किया जाए। ताकि स्थानीय छात्र छात्राएं इसका लाभ उठा सके।आगे

विधायक रोशन लाल चौधरी ने केरेडारी और बड़कागाँव खनन प्रभावित और पुनर्वास क्षेत्रों में रह रहे विस्थापितों की समस्याओं पर भी शासन का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने मांग की कि इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली और स्वच्छ पेयजल की पुख्ता व्यवस्था हो।बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पतालों का सुदृढ़ीकरण किया जाए। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए विधायक ने केरेडारी प्रखंड के गर्री कला और बड़कागांव प्रखंड के बादम स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालयों को प्राथमिकता देने की बात कही।उन्होंने प्रस्ताव दिया कि इन विद्यालयों को सीएसआर फंड या डीएमएफटी मद से जोड़कर सुव्यवस्थित किया जाए और पठन-पाठन कार्य बेहतर ढंग से संचालित हो।

इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने विधायक रोशन लाल चौधरी को आश्वस्त किया कि डीएमएफटी मद से जल्द ही सभी आवश्यक सामग्रियां परसों के पुस्तकालय भवन में उपलब्ध करा दी जाएंगी, ताकि छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन का कार्य यथाशीघ्र शुरू हो सके। साथ ही प्रशासन ने सभी प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया है।

बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन,उपसमाहर्ता संतोष सिंह सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं न्यास परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *