
बड़कागांव। डाड़ीकलां थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, कांड संख्या 40/26 (दिनांक 13 मार्च 2026) में नामजद अभियुक्त आनंद साव (पिता रामविलास साव) एवं उमेश साव (पिता हरि साव), दोनों निवासी ग्राम चेपाकला, थाना बड़कागांव, को संबंधित धाराओं 127(2), 115(2), 109(1), 351(2), 352 एवं 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

वहीं, कांड संख्या 41/26 (दिनांक 15 मार्च 2026) में नामजद अभियुक्त केदार राणा (पिता लखन राणा), निवासी ग्राम चेपाकला, थाना बड़कागांव, को धारा 127(2), 115(2), 109(1), 308(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार
कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। डाड़ी कला थाना प्रभारी सागेन मुर्मू ने बताया कि दोनों मामलों में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
