• Fri. Mar 20th, 2026

डबल इंजन की सरकार से बिजली, पेंशन और शिक्षा में बड़े सुधार – संतोष सुमन का आह्वान

admin's avatar

Byadmin

Sep 8, 2025

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के चिल्हकी हाई स्कूल मैदान में रविवार को एनडीए द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में बिहार को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और सरकार की प्राथमिकता भय, भूख और भ्रष्टाचार को समाप्त करना है।

उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने तथा गरीब कल्याण योजनाओं को सशक्त बनाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान” का नारा देश के विकास का मार्गदर्शक है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीति करने वाले दल जनसेवा से दूर हैं और केवल उन्माद तथा जातीय आधार पर राजनीति कर रहे हैं।

सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में संविधान और आरक्षण पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि विपक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार, पलायन और अंधकार का बोलबाला रहा, जबकि एनडीए सरकार हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और तकनीकी संस्थानों की स्थापना कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक सिंह ने की, जबकि संचालन भाजपा जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री संतोष सुमन ने आगामी चुनाव की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि जनता को सूझबूझ से अपने प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार राज्य को नई दिशा दे रही है। पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दी गई है तथा आम उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है।

भवन निर्माण मंत्री जयंत राज्य कुशवाहा ने एनडीए उम्मीदवार को विजय दिलाने की अपील की। वहीं, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि विपक्षी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री की माँ के खिलाफ की गई टिप्पणी से बिहार सहित पूरे देश की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने जनता से आगामी चुनाव में अपने वोट की ताकत से जवाब देने का आह्वान किया। उन्होंने एनडीए की एकजुटता की तुलना पांच पांडवों से करते हुए कहा कि यह गठबंधन धर्म और न्याय की रक्षा के लिए संगठित है। कार्यकर्ताओं से एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देकर डबल इंजन सरकार को मजबूत करने की अपील की।

सम्मेलन में पूर्व विधायक ललन राम, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य उपेंद्र प्रसाद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज पासवान सहित एनडीए के अनेक नेता शामिल हुए। साथ ही रणधीर सिंह, श्रवण भुइयां, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान, सरून पासवान, संजय पासवान, निर्भय पासवान, अशोक मेहता, कुसुम देवी, शशि देवी, रामानुज सिंह, गुड्डू, बिजन्ती कुमारी (जदयू नेत्री व कुटुंबा भावी प्रत्याशी), अजय भुइंया, अमन कुशवाहा, भीम प्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह, मिथिलेश राम, हीरा सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार पासवान (अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष), रामेश्वर बैठा, संजीव राम, कौशलेंद्र कुमार, मनोज कुशवाहा, लालमोहन चौधरी, विजय पासवान, संजय मेहता (युवा जदयू प्रदेश सचिव), रविंद्र मेहता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

सम्मेलन में नेताओं ने एकजुट होकर कार्यकर्ताओं से साथ देने और एनडीए की सरकार को मजबूत बनाने का आह्वान किया। हजारों की संख्या में जनता की उपस्थिति ने सम्मेलन को भव्य, प्रभावशाली और ऊर्जा से भरपूर बना दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *