• Sat. Feb 14th, 2026

ट्रेड वॉर की आशंका से कीमती धातुओं में उछाल, चांदी ₹3 लाख पार, सोना रिकॉर्ड स्तर पर

admin's avatar

Byadmin

Jan 26, 2026

 

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और ट्रेड वॉर की आशंकाओं के बीच कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। MCX पर चांदी का मार्च वायदा करीब 5% उछलकर पहली बार ₹3,01,315 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

वहीं सोने की कीमतों में भी जोरदार बढ़त दर्ज की गई। MCX पर फरवरी वायदा सोना लगभग ₹3,000 की छलांग के साथ ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सेफ-हेवन डिमांड बढ़ने से सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहे हैं। निवेशक अनिश्चित हालात में सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका सीधा असर कीमतों पर दिख रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *