
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अश्विनी कुमार सौरव ने क्षेत्र की जनता से समर्थन व आशीर्वाद देने की अपील की है। उन्होंने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि पिछले 10 वर्षों से वे लगातार क्षेत्र के किसानों एवं आम लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया है।

अश्विनी कुमार सौरव ने कहा कि पैक्स किसानों की सबसे महत्वपूर्ण संस्था है और इसका सही संचालन किसानों के हित में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें एक बार फिर अपना आशीर्वाद देती है और अध्यक्ष बनने का मौका मिलता है, तो वे किसानों के हित में और बेहतर तरीके से कार्य करेंगे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पैक्स के माध्यम से किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि टंडवा पैक्स क्षेत्र के विकास और किसानों की समृद्धि के लिए पारदर्शी और ईमानदार तरीके से कार्य करना उनकी प्राथमिकता रही है।
आगे भी वे इसी भावना के साथ क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ कई समर्थक और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
