
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत टंडवा पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए अश्विनी कुमार सौरभ उर्फ पिंटू सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने फूलमाला पहनाकर प्रत्यासी का भव्य स्वागत किया।नामांकन दाखिल करने के बाद उम्मीदवारों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ प्रखंड परिसर में शक्ति प्रदर्शन भी किया।

इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर अपने प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनाया। नामांकन के मौके पर टंडवा पंचायत सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया है।अश्विनी कुमार सौरभ और पिंटू सिंह ने कहा कि उन्हें जनता का समर्थन और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है वे पैक्स के माध्यम से किसानों के हित में काम करेंगे तथा पंचायत के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
उन्होंने किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने और पैक्स की व्यवस्था को और बेहतर बनाने का भरोसा दिया।नामांकन के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद रही ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। अब टंडवा पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है । इस दौरान धर्मेन्द्र कुमार सिंह,बिनोद कुमार सोनी,ल्क्षूमण बारी समेत कई गण्यमान्य लोग मौजुद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
