• Sun. Mar 1st, 2026

झारखण्ड में बारिश और वज्रपात का बढ़ा दायरा, अब इन जिलों में भी असर

admin's avatar

Byadmin

Feb 7, 2022

झारखंड में दो दिन बारिश होगी। इसका दायरा बढ़ गया है। अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 24 घंटे दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 7 फरवरी को दी।c news bharat

9 फरवरी को यहां बारिश

मौसम केंद्र के मुताबिक 9 फरवरी को राज्‍य के उत्तरी और मध्‍य भागों में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

10 फरवरी को यहां वज्रपात

मौसम केंद्र के मुताबिक 10 फरवरी को राज्‍य के उत्तरी, दक्षिण-पूर्वी और मध्‍य भागों में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। केंद्र ने इससे संबंधित अलर्ट जारी किया है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *