• Wed. Feb 25th, 2026

झारखण्ड छात्र संघ की शिकायत पर ग्रामीण विभाग ने लिया संज्ञान,सोशल ऑडिट यूनिट से फ़ाइल तलब

admin's avatar

Byadmin

Jan 28, 2022

राँची: ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव ने आज सोशल ऑडिट यूनिट में एसडीएस, एसएएस, एसआरपी, डीआरपी, बीआरपी, वीआरपी आदि पदों पर कार्यरत कर्मियों के नियुक्ति से संबंधित फाइल जेएसएलपीएस निदेशक से मांगा । मालूम हो कि झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस अली ने इनकी न्युक्ति को अवैध बताते हुए कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी नियमविरूध कार्य करने और गलत तरीके से सोशल ऑडिट करने की शिकायत एक सप्ताह पूर्व में किया था।

इधर झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि सोशल ऑडिट यूनिट अपनी वाहवाही लुटने के लिए मनरेगा योजना को बरबाद करने पर तुले है। मनरेगा अधिनियम में स्पष्ट है कि कि ग्राम सभा के माध्यम से ही सोशल ऑडिट होगी लेकिन नियमविरूध गठित सोशल आॅडिट यूनिट सरपंच, मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक को डरा धमकाकर खुद सोशल ऑडिट करते है और पैसों की वसूली रहने खाने का इन्तेजाम आदि करवाती है जो मनरेगा कर्मी सहयोग नही करते उनके विरूद्ध आरोप गठित कर देते है।

उनहोंने 54 करोड़ के घोटाले को भी गलत बताते हुए सोशल ऑडिट यूनिट कर्मियों पर ही सवाल खड़े करते हुए इनकी कार्य शैली की जांच का मांग किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *