• Sat. Apr 4th, 2026

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का चाईबासा आगमन, न्यायालय परिसर में भव्य स्वागत

admin's avatar

Byadmin

Apr 4, 2026
crescent ad

 

 

चाइबासा : महेश शरद चंद्र सोनक, झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के दौरे पर चाईबासा पहुंचे।

उनके आगमन पर न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार, चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक ने पूर्व में सरायकेला का निरीक्षण किया, जिसके उपरांत वे चाईबासा पहुंचे। उनके दौरे को लेकर न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी तथा स्वागत की विशेष तैयारियां की गई थीं।

दौरे के दौरान न्यायिक कार्यप्रणाली, न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं तथा अन्य प्रशासनिक पहलुओं का भी अवलोकन किए जाने की संभावना जताई जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *