• Tue. Dec 30th, 2025

झारखंड के मुख्यमंत्री के कारकेड में अब चमचमाती हुई नई गाडिय़ां होंगी।

BySubhasish Kumar

Dec 26, 2021

झारखंड के मुख्यमंत्री के कारकेड में अब चमचमाती हुई नई गाडिय़ां होंगी। इनमें एक लैंड रोवर (रेंज रोवर) डिस्कवरी, एक मर्सिडिज बेंज जीएलएस-400डी 4 मैटिक, 12 फाच्र्यूनर व चार एंबुलेंस तथा इसुजू-डी मैक्स गाडिय़ां होंगी
वर्तमान में मुख्यमंत्री के कारकेड में 25 गाडिय़ां हैं। इनमें 18 गाडिय़ां बेहद पुरानी हैं। इनमें कुछ तकनीकी खराबी होती रही है, जिसके चलते इन गाडिय़ों को बदलने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के दृष्टिकोण से गाडिय़ों को बदलने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए तैयार प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री के कारकेड में पहले से जो गाडिय़ां हैं, वह 10-11 साल पुरानी हैं। इन्हें बदले जाने की आवश्यकता को अनिवार्य बताते हुए तत्काल बदलने पर सीएम की सुरक्षा समिति ने बल दिया था और इससे संबंधित अनुशंसा की थी।                                                  रिपोर्ट  : अंकित  कूमार


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *