• Sun. Feb 15th, 2026

झारखंड का मान: नेशनल STEM क्विज़ के ग्रैंड फिनाले में क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बनाई जगह

admin's avatar

Byadmin

Feb 14, 2026

 

पत्रकार चंचल गोस्वामी

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल, झारखंड के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय की छात्राएँ इंशा अरज़ू (कक्षा 10), प्रेरणा कुमारी (कक्षा 10) एवं वर्षा कुमारी (कक्षा 10) का चयन नेशनल STEM क्विज़ 4.0 के ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ है।

विशेष बात यह है कि झारखंड राज्य से केवल क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल एवं एक अन्य विद्यालय को ही इस राष्ट्रीय मंच पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (GUJCOST), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, गुजरात सरकार द्वारा आयोजित की जा रही है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग तथा मेंटॉरशिप श्री सौमेन चटर्जी का विशेष योगदान रहा है।

विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का क्षण है।

आने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए छात्राओं को शुभकामनाएँ दी गईं।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *