• Sun. Apr 12th, 2026

झरिया में जनता श्रमिक संघ की अहम बैठक, मजदूरों के हक की लड़ाई को तेज करने पर बनी रणनीति

admin's avatar

Byadmin

Apr 8, 2026
crescent ad

 

 

झरिया/धनबाद:

बुधवार को झरिया में जनता श्रमिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने की। इस अवसर पर झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री माननीय रागिनी सिंह तथा धनबाद मेयर सह जनता श्रमिक संघ के सदस्य माननीय संज़ीव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को और प्रभावी बनाने तथा संगठन की गतिविधियों को तेज करने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

 

बैठक के दौरान विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि काफी समय से श्रमिक संगठन की बैठक नहीं हो पाई थी, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबित थे। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में संगठन को पुनः सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए कई आवश्यक निर्णय लिए गए हैं तथा बीसीसीएल के संगठित एवं असंगठित मजदूरों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया है।

 

वहीं मेयर संज़ीव सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों से 12 से 13 घंटे तक काम लिया जा रहा है, जबकि श्रम कानूनों का समुचित पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी के कारण मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन मजदूरों के हक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

 

कार्यक्रम का मंच संचालन जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री के. डी. पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सिन्हा ने किया।

 

इस अवसर पर संयुक्त महामंत्री लक्की सिंह, केंद्रीय सचिव संजय यादव, केंद्रीय सचिव सत्येंद्र सिंह, केंद्रीय सचिव मुद्रिका पासवान सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में मजदूर भाई-बहन उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *