• Mon. Sep 22nd, 2025

झरिया कांग्रेस ने अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंप स्व नीरज सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की

ByAntarkatha Desk

Nov 30, 2022

रिपोर्ट : अरबिंद सिंह

झरिया: झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में झरिया कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल झरिया अंचल कार्यलय प्रभारी परमेश्वर कुशवाहा से मिल ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कांग्रेस नेता सह पूर्व उप महापौर स्व नीरज सिंह की प्रतिमा झरिया के किसी भी प्रतिष्टित चौक चौराहों स्थान पर स्थापित करने की मांग किया गया। रत्नेश यादव ने कहा की नीरज सिंह की लोकप्रियता केवल झरिया में ही नहीं थी वे पूरे कोयलांचल के लिए लोकप्रिय थे। जन जन की आवाज़ थे। उनकी लोकप्रियता से घबरा कर उनकी हत्या की गई थी। पर उनके विचार धारा को नहीं मार पाए ऐसे में उनके आदर्शो को आगे बढ़ाने हेतू झरिया के समस्त कांग्रेस जनों के लिय सौभाग्य होगा। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्तार खान, भगत सिंह, किशोर कुमार, भोला सिंह, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, अब्दुल करीम अंसारी,मनोहर रजवाड़ा शिव शंभू प्रसाद, अजय सिंह, वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र बहादुर सिंह, महेंद्र पासवान ,गणेश रजक, पिंटू तुरी, राम दुलारी देवी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *