
बलियापुर: सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने सोमवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पंचायत में 15वीं वित्त आयोग की राशि को आवंटित करने के लिए ध्यानाकर्षण के माध्यम से लाया प्रस्ताव जिसमें विधायक ने कहा कि जिला परिषद धनबाद के बोर्ड मीटिंग में सभी सदस्यों को अस्वस्थ किया था कि उनके आवाज को विधानसभा में जोरदार तरीके से रखूंगा।

लेकिन एनडीए और उनके घटक दलों के द्वारा सदन को बाधित कर दिया। पंचायत के विकास जैसे ज्वलंत मुद्दे से दिग्भ्रमित कर दिया गया।

जबकि सरकार और पंचायती राज्य विभाग के द्वारा साफ जबाब दिया है कि केंद्र सरकार के द्वारा 15वीं वित्त आयोग की राशि को रोका गया है। जिससे लगता है कि गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ केन्द्र सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
जिस प्रकार से मेरे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान सदन को बाधित किया गया। उससे साफ मालूम चलता है कि एनडीए को पंचायत के विकास से कोई मतलब नहीं है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
