
सरायकेला : जिला समाहरणालय सभागार, सरायकेला में जिले में कुपोषण की दर में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से ‘समर अभियान’ के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण सत्र SCoE, RIMS रांची से आई प्रशिक्षक श्रीमती रीमा कुमारी द्वारा संचालित किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गंभीर रूप से कुपोषित (SAM) एवं मध्यम रूप से कुपोषित (MAM) बच्चों की समयबद्ध पहचान, प्रबंधन एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा संबंधित विभागों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करना था।

अपने सम्बोधन के क्रम मे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आंगनवाड़ी सेविकाएँ एवं महिला पर्यवेक्षिकाएँ अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ऐसे टोले/मोहल्लों का चिन्हितिकरण करें, जहाँ नए गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान की संभावना हो। चिन्हित बच्चों को ‘शिशु शक्ति’ (ATHR) एवं आवश्यक औषधियाँ उपलब्ध कराते हुए सामुदायिक स्तर पर समुचित प्रबंधन एवं पाक्षिक अनुश्रवण (फॉलोअप) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सीय जटिलता वाले बच्चों को यथाशीघ्र ‘कुपोषण उपचार केंद्र’ (MTC) में संदर्भित करने पर भी बल दिया गया।
अभियान के अंतर्गत संकलित आंकड़ों को ‘समर कार्यक्रम’ के निर्धारित एप्लिकेशन पर समयबद्ध एवं शुद्ध रूप से अपलोड करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि कार्यक्रम की प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कुपोषण उन्मूलन की दिशा में ठोस एवं परिणामोन्मुख कार्रवाई करने का आह्वान किया गया।
प्रशिक्षण के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों का नियमित वजन एवं ऊंचाई मापन सुनिश्चित किया जाएगा, ग्राम स्तर पर पोषण जागरूकता बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा ‘समर अभियान’ की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) श्रीमती बिभा सिन्हा एवं श्रीमती रीमा साहू, महिला पर्यवेक्षिकाएँ श्रीमती सविता सिन्हा, श्रीमती प्रीति कुमारी, श्रीमती पुतुल सिंह सहित संबंधित विभाग के कर्मी श्री रितेश महापात्रा तथा SCoE, RIMS के प्रखण्ड समन्वयक श्री सोना सिंह, श्रीमती अर्चना कुमारी एवं श्री नितेश मिश्रा उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
