
आज दिनांक 24 मार्च 2026 को उपायुक्त कार्यालय पूर्वी सिंहभूम जनता दरबार में जागो संगठन कि ओर से जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों में लम्बे समय से कार्यरत ठेका साफ-सफाई एवं सेनिटेशन मजदूरों जो ज्यादातर दलित आदिवासी तथा अन्य पिछड़ी जातियों के साथ साथ अत्यंत गरीब कमजोर वर्ग के लोग कार्यरत हैं इन गरीब मजदूरों के हक में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग को मांग पत्र सौंपा गया जिसमें कहा गया है कि आयोग द्वारा देय लाभ इनके विकास एवं इनके बच्चों के बेहतर शिक्षा कौशल विकास एवं स्वास्थ्य के लिए खर्च किया जाए क्योंकि आयोग में जो इनके विकास एवं उत्थान के लिए फंड है वह आज तक पूर्वी सिंहभूम में खर्च नहीं किया गया है।

जबकि इन ठेका सफाई मजदूरों कि आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है और जो मजदूरी मिलती है उससे इन मजदूरों का परिवार नहीं चलता और ना ही पर्याप्त पोषण युक्त भोजन सही से मिल पाता है जिसके कारण कुपोषण शरीर में खून कि कमी तथा विभिन्न प्रकार के बिमारियों से ग्रस्ति होते हैं

बेहतर इलाज के लिए भी भटकना पड़ता है ग़रीबी के कारण बहुत सारे आर्थिक समस्याओं का सामना करते हैं जब हमारे देश में सफाई कर्मचारी के लिए आयोग बना है तो आयोग द्वारा सहायता प्रदान जरूर करना चाहिए
साथ ही उपायुक्त महोदय ने भी इस मामले पर संज्ञान लेने कि बात कही है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष सुमंत मुखी महासचिव जोलेश मुखी, कुमकुम मुखी, पप्पू मुखी,रवि मुखी, राकेश मुखी, संतोष मुखी साथ ही संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मुखी भी उपस्थित रहे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
