• Sat. Feb 14th, 2026

जमशेदपुर में सिटी एसपी का पद खाली, बेखौफ अपराधी , दिनदहाड़े वृद्धा के गले से झपट ली चेन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 7, 2022

 

जमशेदपुर जैसे संवेदनशील औद्योगिक शहर में ऐसा ही हो रहा है जहां रामनवमी के ऐन पहले सिटी एसपी का ट्रांसफर हो गया है और किसी अन्य को यहां सरकार ने अब तक नहीं भेजा है. इस बीच अपराध का तांडव यहां जारी है. कोई ऐसा दिन नहीं जब महिलाओं से छिनतई नहीं होती है. ताज़ा घटना मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र की है जहां सर्वोदय पथ निवासी 70 वर्षीय वृद्धा स्वर्णा दास से अपराधियों ने न सिर्फ गले की चेन छीनी बल्कि संघर्ष कर रही वृद्धा का गला भी दबाने की कोशिश की गई. वृद्धा के गले में चोट लगी है. घटना की सूचना लोगों ने पीसीआर और 100 नंबर पर दी. इसके बाद पुलिस ने वृद्धा का बयान लिया.

स्वर्णा दास एक और महिला के साथ सुबह टहलने निकली थी. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह ने बताया कि वृद्धा अपने घर सर्वोदय पथ से कुछ ही दूर गईं होंगी कि बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गिरा दिया और गले से चेन छीन लिए. वृद्धा ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो अपराधियों ने गला दबाने की कोशिश की, फिर लोगों की भीड़ जुटने के डर से भाग गए. लेकिन जिस तरह का दुस्साहस अपराधियों ने दिन दहाड़े दिखाया उससे स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं. लोगों ने कहा कि जमशेदपुर में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. वृद्धा ने हाथ में भी सोने का कड़ा पहन रखा था जिस पर भी अपराधी हाथ डाल सकते थे. लोगों ने कहा कि अब चेन छीनते छीनते अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे गला भी दबाने की कोशिश कर रहे हैं ।

रिपोर्ट : अंकित  सिंह ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *