• Wed. Apr 8th, 2026

जमशेदपुर में आरंभ NGO द्वारा दो दिवसीय कैरियर एवं नैचुरल स्किल वर्कशॉप का सफल समापन

admin's avatar

Byadmin

Apr 8, 2026
crescent ad

 

 

जमशेदपुर, 08 अप्रैल:

जमशेदपुर के प्रमुख सामाजिक संगठन आरंभ (ARAMBH NGO) के नेतृत्व में, E-Digital India, Gita Theater एवं Leo club of Jamshedpur के संयुक्त सहयोग से जेम्को स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर मे आयोजित दो दिवसीय “कैरियर एवं नैचुरल स्किल वर्कशॉप” का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

 

कैरियर एवं नैचुरल स्किल वर्कशॉप में विद्यालय के 08,09 एवं 10वीं कक्षा के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को पहचानना एवं उन्हें आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ नैचुरल स्किल्स जैसे कला, संगीत, नृत्य, योग एवं रचनात्मक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था।

 

दो दिनों तक चले इस कार्यशाला में छात्रों को करियर मार्गदर्शन, डिजिटल अवेयरनेस, AI एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट तथा नैचुरल स्किल एक्सप्लोरेशन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम के दो दिन शहर के दो समाजसेवी व्यक्तित्व वाले को आमंत्रित किया गया था पहले दिन सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में योगदान देने वाले चंचल भाटिया, द्विसरे दिन शैक्षणिक संस्थान से ताहिर हुसैन बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुआ।

वहीं Gita Theater की डायरेक्टर गीता कुमारी, प्रेम दीक्षित, पुजा कपूर, श्वेता कुमारी एवं बतौर युवा साथी के रूप में Leo club of Jamshedpur से अभिषेक, हिमांशु गुप्ता, खुशी दुबे, रितेश कुमार के सम्पूर्ण योगदान दिया।

 

संस्थान के सदस्य, सम्मिलित अतिथियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने कौशल को पहचानने और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का संचालन E-Digital India के डायरेक्टर रामकृष्ण ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ नैचुरल स्किल्स का विकास भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे विद्यार्थी एक संतुलित एवं सफल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

 

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया कुमारी सिंह एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2016 से सम्मानित विद्यालय सहायक शिक्षिका डा० अनीता शर्मा का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने समय समय पर छात्र-छात्राओं को कार्यशाला में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया।

 

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2016 से सम्मानित विद्यालय सहायक शिक्षिका डा० अनीता शर्मा ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताया। तथा अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया कुमारी सिंह एवं ई डिजिटल के संचालक रामकृष्ण ठाकुर ने कार्यशाला में बतौर प्रतिभागी सम्मिलित विद्यार्थियों को दक्षिता पत्र प्रदान किए गए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *