• Fri. Feb 13th, 2026

जनसंपर्क अभियान में उमड़ा जनसैलाब, हजारीबाग में दिखा विकास के पक्ष में मजबूत समर्थन

admin's avatar

Byadmin

Feb 13, 2026

 

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के कोलघट्टी, नूरा, राजा बंगला, ओकनी, लोहसिंघना, दक्षिणी शिवपुरी, उत्तरी शिवपुरी, न्यू एरिया एवं ओकनी आदर्श नगर में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार (चन्द्रवंशी) के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान प्रत्येक क्षेत्र में नागरिकों का उत्साहपूर्ण स्वागत, अपार स्नेह और मजबूत समर्थन देखने को मिला, जिसने अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।

इस अवसर पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसंपर्क के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए नगर के समग्र विकास की रूपरेखा साझा की और स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क सुधार, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प को दोहराया।

विकास और सुशासन को लेकर जनता में स्पष्ट विश्वास

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने नगर के विकास को लेकर अपने सुझाव और अपेक्षाएँ साझा कीं। सुदेश चन्द्रवंशी ने भरोसा दिलाया कि जनभागीदारी और पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र को व्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। जनता द्वारा व्यक्त किया गया विश्वास यह दर्शाता है कि लोग सुशासन, जवाबदेही और योजनाबद्ध विकास के पक्ष में मजबूत रूप से खड़े हैं।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग की जनता परिवर्तन और विकास चाहती है। जनसंपर्क के दौरान मिल रहा उत्साह और विश्वास इस बात का स्पष्ट संकेत है कि नागरिक एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी मिलकर इस संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयास से हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र को विकास की नई दिशा और नई पहचान मिलेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *