• Sun. Feb 15th, 2026

जनता का अपार समर्थन — विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं मृत्यंजय यादव

admin's avatar

Byadmin

Nov 7, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर, औरंगाबाद।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नवीनगर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी मृत्यंजय यादव को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में उनके समर्थन में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

मृत्यंजय यादव ने प्रीतमपुर, मौआर खैरा, सुन्दरगंज, दुधार, बैरिया माली और नवीनगर बाजार सहित कई जगहों पर भव्य रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा और लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। स्थानीय युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जनता को संबोधित करते हुए मृत्यंजय यादव ने कहा कि “मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूं। जनता की उम्मीदों और अधिकारों की रक्षा के लिए मैं सदैव समर्पित रहूंगा। क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता होगी।”

उन्होंने जनता से अपील की कि वह जात-पात और पार्टी की दीवारों को तोड़कर विकास के मुद्दों पर वोट दें। “आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है,” उन्होंने कहा।

ग्रामीणों ने भी बताया कि मृत्यंजय यादव ने हमेशा जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाई है और आम लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता उन्हें एक सशक्त विकल्प के रूप में देख रही है।

रोड शो के दौरान क्षेत्र में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थक हाथों में झंडे और बैनर लेकर “मृत्यंजय यादव जिंदाबाद” के नारे लगाते नजर आए।

नवीनगर विधानसभा में इस समय चुनावी हवा पूरी तरह गर्म हो चुकी है, और मृत्यंजय यादव का जनसमर्थन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *