
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से भटक कर एक जंगली हाथी रिहायशी इलाके में पहुंच गया। घटना वार्ड नंबर 14 भान खाप और उत्तर कोयल नहर के समीप की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी अचानक झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में घुस आया और वहां बनी कई झोपड़ियों को तहस-नहस कर दिया।

गनीमत रही कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हाथी की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपनी ओर से पटाखे फोड़कर और शोर मचाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया, जिसके बाद हाथी धीरे-धीरे आबादी से दूर की ओर बढ़ा।
हालांकि, घंटों बीत जाने के बावजूद वन विभाग या किसी भी प्रकार की रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र जंगल से सटा होने के कारण जंगली जानवरों का आबादी में आना अब आम होता जा रहा है,
लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तत्काल सक्रिय होकर ऐसे मामलों में त्वरित रेस्क्यू टीम भेजे, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। फिलहाल हाथी के जपला उतर कोयल नहर झारखंड जंगल की ओर लौटने की खबर है, लेकिन लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन और वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने तथा स्थायी समाधान की मांग की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
