• Fri. Mar 20th, 2026

चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता : सेक्स रैकेट का खुलासा, दो होटल संचालक गिरफ्तार, होटल होंगे सील

admin's avatar

Byadmin

Sep 11, 2025

 

 

चौपारण पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान दो होटल संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, दोनों होटलों को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित गुप्त अनैतिक धंधे का पर्दाफाश हुआ है, जिसे चौपारण पुलिस की अब तक की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड व शहरी इलाकों में कुछ होटल संचालक चोरी-छिपे मोटी रकम लेकर अनैतिक व्यापार के उद्देश्य से कमरे उपलब्ध करा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बरही डीएसपी अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल ने चतरा-ईटखोरी रोड स्थित होटल में दबिश दी। इस दौरान दोनों होटलों से एक-एक युवक-युवती को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। जब होटल संचालकों से रजिस्टर प्रविष्टि की मांग की गई तो उसमें पकड़े गए आगंतुकों का कोई विवरण नहीं मिला।

 

संचालकों ने भी पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे यह साफ हो गया कि होटल में अवैध देह व्यापार चल रहा था।

 

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया।जिसमे एक होटल से एक उपयोग किया हुआ एवं दो बिना उपयोग का कंडोम, आगंतुक रजिस्टर। एवं दूसरी होटल से दो बिना उपयोग का कंडोम और आगंतुक रजिस्टर।इस मामले में चौपारण थाना कांड संख्या 254/25 दिनांक 10/09/25 दर्ज किया गया है।

आरोपियों पर भा.दं.सं की धारा 292/296/336(3)/61(2) एवं अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।छापामारी दल में डीएसपी अजीत कुमार विमल, बरही इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर कुमार, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई रवि रंजन, एएसआई बादल कुमार महतो, महिला चौकीदार रिया कुमारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *