
दारू प्रखंड के चोरहेत गांव में सीबीएससी बेस्ड मॉडर्न गैलेक्सी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन भव्य रूप से किया गया।उद्घाटन के मुख्य अतिथि आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह युवा नेता गौतम कुमार ,विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद सदस्या गीता देवी व समाजसेवी सुनील तलवार ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया।उद्घाटन के सम्बोधन ने युवा नेता गौतम कुमार ने कहा की शिक्षा जीवन में संस्कार व उच्चतम बनाता है ।

आज डिग्रीधारी बेरोजगार घुम रहे।अच्छे शिक्षा से बच्चे उच्चतम श्रेणी के मनुष्य का दर्जा पाते।कभी कभी हमारे देश के महापुरुषों के जीवनी का अध्ययन करना चाहिए ताकि जीवन में अपनी भुमिका देश को सुदृढ़ बनाने में मिले।जबकि गीता देवी ने कहे की आप अपने बच्चे को कम से कम 12 वीं तक उचित शिक्षा जरूर दे।शिक्षा के घोर अभाव के चलते आज क्षेत्र में अंधविश्वास जैसे घटना देखने को मिल रहा।

स्कूल के प्रधानाचार्य सोनु कुमार ने कहा की हमारे यहां सीबीएसई बेस्ड,इंग्लिश मीडियम व कंप्यूटर का बेहतर शिक्षा उपलब्ध है।जो शिक्षा बड़े बड़े शहरों में फिजूल खर्च कर दिया जा रहा वह सस्ते दर में मिलेगा।
स्कूल के निर्देशक रामप्रवेश मेहता ने कहा की हमारे यहां तकनीकी शिक्षा के साथ साथ फिजिकल एजुकेशन के लिए बड़ा सा खेल का मैदान भी है।जिसमे बच्चे बॉलीबॉल,कबड्डी ,खोखो,क्रिकेट व योगा जैसा खेल शिक्षा उपबल्ध है।उद्घाटन के दौरान तुलेश्वर पंडित,रोहित सिंह ,सुरेंद्र मेहता,वीरू रविदास,शिक्षक गुनगुन कुमारी व दीपक प्रसाद, पप्पु कुमार,रोहित सिंह सहित सैकड़ों बच्चे बच्चियां मौजुद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
