
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित अनन्दुआ गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है।अज्ञात चोरों ने गांव के तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनन्दुआ गांव निवासी मनोज ठाकुर, रामजन्म राम और मुन्ना राम के घरों में चोरों ने एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित मनोज ठाकुर ने बताया कि चोरों ने उनके घर में रखे बक्से को तोड़कर लगभग चार लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर, करीब 60 हजार रुपये के चांदी के गहने तथा 45 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
सुबह जब वे जागे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। वहीं चोर बक्से और कपड़े घर के बाहर खेत में फेंक कर फरार हो गए। वहीं रामजन्म राम और मुन्ना राम ने भी बताया कि उनके घरों से भी लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हुई है। मनोज ठाकुर के अनुसार चोरों ने सबसे पहले रामजन्म राम के घर का ताला तोड़ा, इसके बाद एक-एक कर तीनों घरों को निशाना बनाया।
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ितों ने नवीनगर थाना को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस संबंध में थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़ितों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
