• Sun. Mar 1st, 2026

चोरी के बिजली तार के साथ पाँच गिरफ्तार, माली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

admin's avatar

Byadmin

Jan 7, 2026

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर (औरंगाबाद):

नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए बिजली के तार के साथ पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई माली थाना कांड संख्या 02/26 के तहत की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें चोरी के बिजली तार के साथ पाँच लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रोहतास जिला के अगरेर थाना क्षेत्र के रामगढ निवासी

मोहित कुमार, पिता अशोक चौधरी,उपलेश चौधरी, पिता बद्री चौधरी,दीपक कुमार, पिता सतेंद्र चौधरी तथा सुरेश चौधरी, पिता स्वर्गीय यमुना चौधरी, निवासी शिशिरित, थाना धरमपुरा

मोहम्मद फिरोज, पिता मोहम्मद नईमुद्दीन अंसारी, निवासी रेही, थाना शिवसागर के रूप मे की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए बिजली के तार बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ये सभी लोग बिजली तार की चोरी कर उसे बेचने की फिराक में थे।

छापेमारी अभियान में माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय, एसआई मनीष कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *