• Sat. Mar 21st, 2026

चिरकुंडा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने नव पदास्थापित थाना प्रभारी आशुतोष कुमार को साल एवं पुष्प गुच्छ भेंट देकर किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Mar 21, 2026

 

 

चिरकुंडा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता के नेतृत्व में चेंबर के सदस्यों ने नव पदास्थापित थाना प्रभारी श्री आशुतोष कुमार को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.

 

इस बीच थाना प्रभारी ने उधमियों एवं व्यवसायी से वार्तालाप के दौरान कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी कि क्षेत्र में अमन चैन कायम रहे, व्यवसाइयों को हर तरह से सुरक्षा मिले तथा क्षेत्र में सभी समुदाय आपस में भाईचारा के साथ रहे.

 

थाना प्रभारी ने व्यवसाइयों को आश्वासत किया कि कि क्षेत्र के सभी व्यवसायी एवं ऊधमी भय मुक्त होकर अपने अपने व्यवसाय को करें , किसी भी तरह का कोई भी परेशानी हो तुरंत मुझे फोन करें अविलंब करवाईं की जाएगी.

इधर चैबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी ने इस आश्वासन के लिए थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया और कहा कि व्यवसायी भी प्रशासन के साथ सहयोग और सदभावना बनाये रखेंगे. और हमेशा सहयोग, समन्वय और सदभावना का माहौल कायम करने में प्रशासन के साथ खडे रहेंगे.

 

इस अवसर पर थाना प्रभारी को सम्मानित करने वाले सदस्यों में संरक्षक निरंजन अग्रवाल, सचिव महेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, कोषाध्यक्ष रिपेन चौधरी, शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *