• Sun. Mar 15th, 2026

चाकुलिया में मां तारा मंदिर में विधायक समीर कुमार मोहंती ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण

admin's avatar

Byadmin

Mar 15, 2026

 

चाकुलिया स्थित पावन मां तारा मंदिर प्रांगण में रविवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक मोहंती ने मां तारा से प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे तथा सभी श्रद्धालुओं को स्वस्थ और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

इस मौके पर झामुमो नेता सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मंडी, सचिव बलराम महतो, गोपन परिहारी, गौतम दास, मिथुन कर, देवाशीष दास, गणेश दत्त, शंकर दास, बबलू हेंब्रम, मनोरंजन गोप, अशोक बारीक, दिनेश बारीक, शंभू दत्त तथा भूषण बारीक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *