• Fri. Apr 3rd, 2026

चाईबासा में 15वीं पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ, 155 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

admin's avatar

Byadmin

Apr 3, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में एवं एस आर रुंगटा ग्रुप के सौजन्य से आयोजित 15वी पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा, संरक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष नितिन प्रकाश, संरक्षक दीपेंद्र प्रसाद साव, सोहनलाल मुंद्रा, पवन खिरवाल,डॉ वीणा मूंदड़ा एवं संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत करते हुए मुख्य रूप से खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों की सराहना की। उन्होंने संघ के द्वारा आयोजित साप्ताहिक शतरंज प्रशिक्षण की चर्चा की एवं यह भी कहा की निरंतर प्रशिक्षण से आज जिले में कई खिलाड़ी है जो राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।

संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के 155 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं एवं आठ चक्र के खेल के बाद समापन समारोह रविवार को शाम 4:00 बजे की जाएगी। उन्होंने यहां भी कहा कि 30 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। संघ के संरक्षक नितिन प्रकाश ने संघ के प्रयासों की सराहना की एवं कहा कि आज चाईबासा एवं जिला में शतरंज की प्रतियोगिता निरंतर रूप से आयोजित की जा रही है जिसके वजह से कई खिलाड़ियों का रुझान इस खेल के प्रति और बढ़ गया है।

उन्होंने यहां भी कहा कि आने वाले समय में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी मेडल जीत के जिले एवं राज्य का नाम रोशनकरेंगे। आज तीन चक्र का खेल खेला गया एवं तीन चक्र की समाप्ति के बाद मनीष शर्मा, मणिदीप मुखी, उमेश साव, कुश मूंदड़ा शाहिद 34 खिलाड़ी तीन अंक बनाकर बढ़त बनाए रखे हैं। तीसरे चक्र के हैं मुकाबले में बोर्ड नंबर वन पर नरेंद्र नाथ पांडे ने शीर्ष वरीयता प्राप्त शत्रुघ्न सिंह को बराबरी पर रोका, वहीं दूसरे नंबर बोर्ड पर राजेश कुमार ने एकांश शाह को, तीसरे नंबर बोर्ड पर मणिदीप मुखी ने सौम्या प्रभा सोय को, चौथे बोर्ड पर मनीष शर्मा ने एम डी जीशान को, कमल किशोर देवनाथ ने समृद्धि प्रिया को हराया। कल तीन चक्र का खेल खेला जाएगा।

इस मौके पर पश्चिम सिंहभूम चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष निरंजन गोयल, जहांगीर आलम,राकेश बुढ़िया, जयदेव चंद्र त्रिपाठी, सुब्रत चंद्र त्रिपाठी, अनंत लाल विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम सराफ, सूरज टीयू, मुख्य निर्णायक जयंत कुमार भुइयां, विक्रम कुमार, जुएल गगराई, हर्ष शर्मा एवं अन्य मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *