• Thu. Feb 12th, 2026

चाईबासा : महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

admin's avatar

Byadmin

Feb 12, 2026

 

चाईबासा : 12 फरवरी 2026 :

स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि दयानंद सरस्वती जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर प्राचार्य- सह- एआरओ ओपी मिश्रा ने अपने संबोधन में महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन एवं उनके समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज से अंधविश्वास, कुरीतियों एवं भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया और वेदों के ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि डीएवी संस्थान दयानंद सरस्वती जी के सिद्धांतों का पालन करते हैं और हमें गर्व होना चाहिए कि हम डीएवी जैसे संस्थान से जुड़े हैं।इस अवसर पर हिंदी शिक्षिका सुधा सिंह ने भी महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों एवं उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा दयानंद जी को समर्पित एक मधुर भजन की प्रस्तुति की गई।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *