• Sat. Feb 21st, 2026

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में डायन प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया संदेश

admin's avatar

Byadmin

Feb 21, 2026

 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी -सह -उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशन में जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में डायन प्रथा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत कुमारडुंगी, तांतनगर, मंझगांव, हाटगम्हरिया, झींकपानी, सदर चाईबासा, चक्रधरपुर, खूंटपानी,

बंदगांव एवं गोईलकेरा प्रखंड क्षेत्रों के हाट-बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर नुक्कड़ नाटक दल द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया। नाटक के माध्यम से डायन-बिसाही के नाम पर महिलाओं के साथ होने वाली क्रूरता, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न तथा डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि डायन प्रथा समाज के लिए एक अभिशाप है,

जिसका शिकार प्रायः गरीब एवं कमजोर तबके की महिलाएं बनती हैं। जादू-टोना के आरोप लगाकर महिलाओं के साथ हिंसा करना न केवल अमानवीय है, बल्कि कानूनन दंडनीय अपराध भी है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की कि वे अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *