• Mon. Mar 30th, 2026

चांडिल नीमडीह में सैकड़ों साल पुराने कालमेट को रोकने पर आपत्ति

admin's avatar

Byadmin

Mar 30, 2026

 

 

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के स्टेशन बस्ती-टाटा-पुरुलिया मुख्यमार्ग पर पुराना कालमेट (NH-32 से 500 मी पूर्व) स्टेशन बस्ती, रेलवे यार्ड और पहाड़ी जल का इकलौता निकास है। घर बनाकर इसे बंद करने के विरोध में महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन; उपायुक्त, SDO, अंचलाधिकारी को प्रतिलिपि। पूर्व में भी अतिक्रमण हुआ, SDO-CO की मौजूदगी में JCB से निकासी साफ कराई गई थी।

 

नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के स्टेशन बस्ती के पास टाटा पुरुलिया मुख्य राज्यमार्ग पर सैकडों वर्ष पूराना कालमेट जिसमे पूरे चाण्डिल स्टेशन बस्ती का पानी घनी आबादी एवं दक्षिण पूर्वी रेलवे स्टेशन एंब यार्ड का पानी एवं पहाड़ी क्षेत्र का पानी जाने वाले कालभेट को घर बनाकर रोके जाने के विरोध में महामहिम राज्य द्वारा जिला उपायुक्त साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी एंब नीमडीह अंचल पदाधिकारी को लिखित रूप से ज्ञापन दिया गया ।

 

आजादी वर्ष पूराना कालमेट पूराना एन०एच० 32 स्टेशन चौक से पूरब 500 मीटर दूरी पर है। जिसमें घनी स्टेशन बस्ती क्षेत्र का पानी, दक्षिण पूर्वी रेलवे चांडिल स्टेशन यार्ड एवं पहाडी क्षेत्र से आने वाले पानी का एक मात्र निकासी है। पूर्व में भी इन सबों के द्वारा मिट्टी डालकर बंद करने का प्रयास किया गया जिसकि शिकायत मुखमंत्री जनसंवाद में किया गया तो इसकि निषपादन चाण्डिल अनुमण्डल पदाधिकारी और चाण्डिल अंचल अधिकारी द्वारा खुद उस कालमेट स्थल पर खड़ा हो कर जे०सी०बी० के द्वारा मिट्टी हटाकर कालभेट का निकासी द्वार को साफ किया गया। फिर उसी कालभेट को बंद करने का षडयंत्र तीन जमीन दाता द्वारा रचा जा चुका है। 1. रामईश्वर शर्मा उर्फ शंकर शर्मा, 2. मलय कुमार चक्रवर्ति, 3. शिबु माहतो । केवल एक व्यक्ति मलय कुमार चक्रवर्ति द्वारा सहमति दिया गया कि मैं अपना मकान का दिवाल तोड़कर हटा लूँगा यदि दूसरे पक्क्ष द्वारा हटाया जाये तो। जब पूरे ग्रामीणों द्वारा विरोध कर जब इन्हे इस कार्य को रोकने व 5 फिट छोड़कर पानी निकासी का स्थान छोड कर मकान बनाने के लिए कहा गया जिसके कारण पूरे क्षेत्र बरसात के पानी मे डूबने एवं घर मे घुस जाने का खतरा है। लेकिन इन्होने छोड़ने से साफ इन्कार कर दिया।

 

चाण्डिल स्टेशन ग्रामवासीयों को बरसात के पानी में डूबने को देखते हुये बार-बार इस कालभेट को बंद करने का षडयंत्र को रोकने एवं इस निर्माण कार्य के उपर उचित कानूनी करवाई करने का मांग किए हे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed