• Tue. Feb 24th, 2026

चांडिल के विधायक सविता महतो ने सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवार को दिलाई राहत, टीएमएच में ₹80 हजार का बिल माफ

admin's avatar

Byadmin

Aug 16, 2025

 

करायाचांडिल के विधायक सविता महतो ने सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवार को दिलाई राहत, टीएमएच में ₹80 हजार का बिल माफ कराया

सरायकेला: चांडिल की विधायक सविता महतो ने एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले चांडिल निवासी कुतल कुमार के परिवार की मदद की है। उन्होंने टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में बकाया ₹80,000 का बिल माफ करवाकर परिवार को बड़ी राहत दिलाई।

 

क्या है पूरा मामला?

9 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र के मुखिया होटल के पास हुए एक सड़क हादसे में कुतल कुमार, उनकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए थे। सभी को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान कुतल कुमार का निधन हो गया, और अस्पताल का बिल ₹80,000 हो गया।

 

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे बिल चुकाने में असमर्थ थे। उन्होंने इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को दी। विधायक ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन से बात की और बिल माफ करवा दिया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल मृतक की पत्नी और बच्चा अब स्वस्थ हैं

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *