• Tue. Mar 17th, 2026

चक्रधरपुर संत जेवियर्स स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Mar 17, 2026

 

 

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्थित संत जेवियर्स स्कूल में आज दिनांक 16 मार्च 2026 को नए शैक्षणिक सत्र 2026-2027 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रार्थना एवं आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक प्रार्थना के साथ की गई।

 

कार्यक्रम में फादर एस. पुथमय राज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, मेहनत और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार अपनाने की भी प्रेरणा दी।

 

विद्यालय प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि नर्सरी, एल.के.जी. और यू.के.जी. कक्षाओं की नियमित पढ़ाई 23 मार्च 2026 से शुरू होगी। वहीं नए नामांकित विद्यार्थियों को विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों और नियमों की जानकारी भी दी गई।

 

इस अवसर पर विद्यालय के नव-निर्मित भवन में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की प्रयोगात्मक कक्षाएं भी नियमित रूप से प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों में नए सत्र को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *