• Tue. Mar 3rd, 2026

चक्रधरपुर : कोलचोकड़ा में 24 प्रहरी हरिनाम संकीर्तन का शुभ खूँटा गाड़ा गया

admin's avatar

Byadmin

Mar 3, 2026

 

चक्रधरपुर प्रखंड के कोलचोकड़ा गाँव के में सोमवार शाम 24 प्रहरी हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभ खूँटा गाड़ा गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूरे गाँव में भक्ति का माहौल देखने को मिला।

ग्रामीणों ने एकजुट होकर पूजा में भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ खूँटा गाड़ने की परंपरा निभाई। इसके बाद कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर संरक्षक उत्तम कुमार साहू, अध्यक्ष गगन बिहारी प्रधान, सचिव बिरजा कुंभकार, उपाध्यक्ष अंजनेश्वर प्रमाणिक तथा कोषाध्यक्ष दुसमंतो प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही समस्त ग्रामवासी इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी बने।

ग्रामीणों ने बताया कि 24 प्रहरी हरिनाम संकीर्तन का आयोजन आगामी 17 से 19 अप्रैल तक किया जाएगा। आयोजन को लेकर गाँव में तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *