• Mon. Mar 30th, 2026

ग्राम सभा रुगड़ी में बैठक आयोजित, आठ स्थाई समितियों का गठन

admin's avatar

Byadmin

Mar 30, 2026

सरायकेला : चांडिल प्रखण्ड के ग्राम सभा रुगड़ी में एक बैठक रखा गया।इस बैठक का अध्यक्षता ग्राम सभा का प्रधान श्री कृष्णा महतो के अध्यक्षता में किया गया।इस बैठक का विषय:- ग्राम सभा शसक्तीकरण के लिए आठ स्थाई समिति का गठन करने के सम्बन्ध में रखा गया। इस बैठक में ग्राम सभा के द्वारा शिक्षा एवं रुगड़ी में न्याय समिति की गठन किया गया जिस का अध्यक्ष नरेन्द्र नाथ महतो, सचिव शिव राम महतो, सदस्य देवता महतो, आरती महतो

एवं निगरानी समिति रुगड़ी अध्यक्ष चायना महतो, सचिव झिलापी माहली, सदस्य ज्ञान भक्त महतो, मांगली महतो।इस बैठक में ग्राम सभा *व्हाट्सएप ग्रुप का गठन* किया गया।जिस का उद्देश्य सभी को सूचना एवं कानून जागरूकता करने के उद्देश्य से गठन किया गया।इस का नियम पर भी चर्चा की गया ग्राम सभा ग्रुप का उद्देश्य से अगल अगर सूचना भेजा जाता हैं तो ग्राम सभा के द्वारा मासिक बैठक में उनको स्पष्टीकरण सह जुर्माना दोनों जमा करना होगा। पहले ही आगाह किया गया कोई भी ग्राम सभा सदस्य ग्रामीण अगर गलती से कुछ मैसेज चल जाता है जो ग्राम सभा नियम/नीति ठेस पहुंचता हैं तो एडमिन उसे निकाल सकता हैं।तब तक नहीं जोड़ा जायेगा जब तक उनका लिखित स्पष्टीकरण या बड़ा गलती तो जुर्माना देने के बाद ही पुनः जोड़ा जायेगा। तब तक ग्राम सभा से सूचना नहीं मिलने का जिम्मेदार भी स्वयं होगा।

कोई भी असुविधा होने पर एडमिन को तुंरत सूचना भेजने का जिम्मा सब का होगा ताकि समय रहते सभी को सूचना मिल सके। ग्राम सभा में *गांव गणराज्य प्रखण्ड* चांडिल कमिटी के सदस्य *अनिता* सरदार ने ग्राम सभा शसक्तीकरण करने से क्या – क्या लाभ ग्राम सभा के माध्यम से मिल सकता हैं इस पर संक्षिप्त जानकारी दिया।कैसे अपना गांव सुखसारी एवं अन्य ग्राम सभा में समस्या का समाधान कर रहा हैं इस पर बताया।

गांव गणराज्य लोक समिति संयोजक बृहस्पति सिंह सरदार ने भी ग्राम सभा का आठ स्थायी समिति के बारे में कहा कि पहले ग्राम सभा में ग्राम प्रधान (मुड़ा,मांझी, महतो, लाया आदि)के नाम से जाना जाने वाला के द्वारा किया जाता था।जिस में एक व्यक्ति के ऊपर जिम्मेदारी पड़ता था अभी अलग अलग समिति या विभाग होने से काम करने में सुविधा होगा सभी का जिम्मेदारी होगा ग्राम सभा को शासक्त करने का एवं अच्छा ढंग से कर पायेगा।ग्राम सभा मासिक बैठक में समीक्षा किया जायेगा कि सभी समिति अपने नियम नीति पर चल रहा हैं कि नहीं महीना में रिपोर्ट लिया जायेगा।

अगला बैठक तिथि *11.04.2026* को रखा गया जिस में सभी ग्राम सभा सदस्य को सूचित करके अन्य बाकी समिति गठन किया जायेगा एवं जिस में सम्बंधित बविभाग को सूचित किया जायेगा तथा रिपोर्ट भेजा जायेगा। उपस्थित ग्रामीण सदस्य धनेश्वरी महतो, शांति महतो, दलापी महतो, सुकुंतला महतो, बिनापानी महतो, अष्टमी महतो, लक्ष्मी महतो, रोबवारी महतो, नबीन महतो, हेमू महतो सुशीला महतो, सिमटी महतो, लक्ष्मी भुईयां, मेनका माहली , संतरा महतो,बासोकी महतो, पार्वती देवी आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *