• Sat. Mar 7th, 2026

गैस रिसाव स्थल पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने किया निरीक्षण सूचना केंद्र पर अधिकारी मिले नदारद

admin's avatar

Byadmin

Dec 15, 2025

 

 

केंदुआ:- केंदुआडीह में लगातार दस दिनों से हो रहे गैस रिसाव को लेकर रविवार की दोपहर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो अपने समर्थकों के साथ केन्दुआडीह गेस्ट हाउस, नयाधौडा, केन्दुआडीह न०5,इमामबाड़ा, आदि घटना स्थल पर पहुंचकर निरिक्षण किये, और प्रभावितों से बात की ।

वही सांसद ने धनबाद के उपायुक्त से फोन पर बात कर गैस निकालने के लिए वोर होल एवं गैस रोकथाम की बात कही पर घटना स्थल पर बीसीसीएल के कोई अधिकारी मौजूद नहीं थे। सांसद द्वारा अधिकारियों का प्रतीक्षा किया जाता रहा लेकिन सांसद के चले जाने के बाद पीबी एरिया के जीएम जे पी मेहता एवं अन्य अधिकारी पहुचे।

राहत शिविर में भी मरीज सुबह से डाक्टरों के इंतजार में बैठे रहे। दोपहर 12 बजे के बाद दवा उपलब्ध करवाया गया। व्यवस्था नहीं होने के कारण कैंप खाली रहा। रविवार होने के कारण हिंदी भवन स्थित बनाया गया, सूचना केन्द्र पर भी सक्षम अधिकारी दोपहर तक मौजूद नहीं थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *