• Tue. Mar 24th, 2026

गुमशुदा बच्ची ट्यूशन मास्टर के घर सो गई थी मासूम, पुलिस की सक्रियता से 12 घंटे में मिली

admin's avatar

Byadmin

Mar 24, 2026

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के निशनहाट से सोमवार की रात्रि लगभग आठ बजे से लापता हुई 6 वर्षीय अंशिका कुमारी उर्फ गुड्डू को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। गुमशुदगी के बाद बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटों के भीतर बच्ची को तलाश लिया। बच्ची अपने ट्यूशन मास्टर के घर ही सो गई थी।

जिससे परिजन एवं पुलिस अनहोनी की आशंका में पूरी रात परेशान रहे। निशनहाट निवासी संजीत कुमार मालाकार ने सोमवार की रात लगभग साढ़े दस बजे स्थानीय थाने में सूचना दी कि उनकी पुत्री अंशिका रात्रि आठ बजे से लापता है।

मामले की सूचना थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने बेरमो एसडीपीओ को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। रात भर पुलिस की टीम एवं कॉलोनी के निवासी सहित सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, पंचायतों के मुखिया विकास सिंह, चंद्र देव घांसी, महिला नेत्री सीमा देवी के साथ विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देती रही।

परंतु बच्ची का सुराग नहीं मिल पाया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम मंगलवार सुबह ट्यूशन मास्टर सुरेश कुमार शर्मा के घर पहुंची। वहां जांच के दौरान बच्ची सुरक्षित मिली। पूछताछ में पता चला कि बच्ची ट्यूशन पढ़ने के बाद छठ का प्रसाद खाने निशनहाट मंदिर एवं उसके बाद पड़ोस में रहने वाले दिनेश ठाकुर के घर चली गई। वापस आकर वह ट्यूशन मास्टर के घर में ही एक पलंग के नीचे छिपकर सो गई।

सुबह लगभग नौ बजे जब वह सोकर उठी, तब जाकर इस सुखद मामले का खुलासा हुआ। मामले के बाद पुलिस की छापेमारी में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो,

कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति सहित दीपक कुमार पासवान, मनोज कुमार सिंह, कृष्णा उरांव, मनमसीह मुंडू, पंकज कुमार भारद्वाज सहित कथारा एवं आईईएल थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *