• Mon. Apr 13th, 2026

गांगुडीह, चांडिल में रोजगार मेले का आयोजन—669 पदों हेतु साक्षात्कार, 171 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

admin's avatar

Byadmin

Apr 13, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, चांडिल के तत्वावधान में सोमवार को गांगुडीह फुटबॉल मैदान, चांडिल में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

रोजगार मेले में ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, टाटा मोटर्स, रेनोविजन एक्सपोर्ट्स, जमना ऑटो, पूर्णिमा नेत्रालय, नरसिंह इस्पात, कोल्हान माइंस एंड मिनरल्स, बजरंग इंडस्ट्रियल सिक्योरिटीज, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज, यूनिक सोल्यूशन, जेआईएस फाउंडेशन, अथर्व ऑटोमोबाइल सहित कुल 15 प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा भाग लिया गया।

उक्त संस्थानों द्वारा कलेक्शन एंड क्रेडिट कंट्रोल, नर्स, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, ओपीडी असिस्टेंट, फिटर, लैब असिस्टेंट, सुपरवाइजर, ट्रेनी, वेल्डर, फैब्रिकेटर, प्लाज्मा सीएनसी, रोबोटिक्स, वीएमसी ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, इलेक्ट्रीशियन, फोर-व्हीलर सर्विस एवं असिस्टेंट ट्रेनर सहित कुल 669 पदों पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें 171 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

इस संबंध में नियोजन पदाधिकारी, सरायकेला श्री आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि रोजगार मेले में अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, चांडिल द्वारा नियमित रूप से रोजगार शिविरों एवं रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने जिले के रोजगार की तलाश कर रहे सभी युवाओं से अपील की कि आगामी रोजगार शिविरों एवं मेलों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियोजनालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं।

रोजगार मेले में नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार टोपनो, यंग प्रोफेशनल श्री रवि प्रकाश सिंह, श्री प्रीतोश कुमार, श्री सुजीत सरदार सहित नियोजनालय के कर्मी एवं विभिन्न संस्थानों के एचआर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *