
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत मलवरिया गांव वार्ड संख्या 12 में नाली एवं गली की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि नाली के अभाव और गली की जर्जर हालत के कारण बरसात के दिनों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है,

जिससे आवागमन में कठिनाई के साथ-साथ गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। स्थल निरीक्षण के बाद बीडीओ अरुण सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही वार्ड में नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा तथा गली में फेवर ब्लॉक लगाकर सड़क को सुचारु किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्य में अनावश्यक देरी न हो। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष दीपक तिवारी, पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार, प्रदेश सचिव युवा जदयू संजय मेहता, विजय मेहता, जितेंद्र मेहता, मिथिलेश सिंह, अजय कुमार, प्रवेश पासवान, जगनारायण पाल,
नीरज कुमार, धीरज कुमार, आकाश कुमार, अंकित कुमार, मुन्ना कुमार, गोपाल कुमार, सरवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बीडीओ के स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करने और समस्या के समाधान का भरोसा देने पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि प्रस्तावित नाली और गली निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर उन्हें वर्षों से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
